शरद पवार द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संबंध में दिए गए बयान की राजा राकेश प्रताप सिंह ने की आलोचना
करोड़ों करोड़ लोगों के हृदय में बसी श्रीराम के प्रति आस्था
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पूर्व एमएलसी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संबंध में दिए गए बयान की आलोचना की है।
आपको बता दें कि, मीडिया को अपने दिए गए बयान में राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा है कि, श्री पवार जैसे वरिष्ठ और अनुभवी बुजुर्ग नेता द्वारा इस तरह दिए गए बेतुके बयान से पूरी दुनिया के श्री राम भक्तों को ठेस पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री के वहां जाने की चर्चा के बीच पवार ने कहा था कि, कुछ लोग सोचते हैं कि, राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण से कोरोना खत्म हो जाएगा, पूर्व एमएलसी श्री सिंह ने कहा कि, श्री राम भारत ही नहीं बल्कि विश्व के प्रकाश स्तंभ हैं। श्रीराम के प्रति आस्था करोड़ों करोड़ लोगों के हृदय में बसी है। कोरौना जैसी महामारी से श्री राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण को भूमि पूजन से जोड़ना कतई उचित नहीं है। इससे करोड़ों करोड़ लोगों की आस्था को चोट पहुंची है।
उन्होंने यह भी कहा कि, कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए भारत सरकार निरंतर प्रयास कर रही है, और पूरे विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है, जहां इस बीमारी से मृत्यु की दर काफी कम है। वहीं उन्होंने श्री पवार को सलाह दी है कि, वह अपनी पार्टी के गठबंधन वाली महाराष्ट्र सरकार को सलाह दें की केंद्र सरकार द्वारा कोरोना नियंत्रण के लिए पहुंचाई जा रही मदद का सदुपयोग करके इस महामारी पर काबू पावे। क्योंकि सारे देश के कोरोना मरीजों की 40% से ज्यादा मरीज महाराष्ट्र से ही आ रहे हैं, और महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू हो चुका है।
श्री सिंह ने यह भी कहा कि, ऐसे बेतुके बयान के लिए शरद पवार को सभी राम भक्तों से क्षमा मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा विधायक राजाराम त्यागी, सत्येंद्र सिंह उर्फ शशी बाबू, रामराज सिंह, हनुमान सिंह आदि भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ