रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के हसनपुर मजरे हरदोई गांव के पास स्थित नैया नाला में रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आपको बता दें कि, बछरावां थाना क्षेत्र के हसनपुर मजरे हरदोई गांव के पास स्थित नैया नाले में एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर आनन फानन पहुंची पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद आसपास के लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया गया। शिनाख्त के बाद पता चला कि, शव शिवगढ़ थाना क्षेत्र के खांडे खेड़ा गांव के रहने वाले राम प्रसाद (55) पुत्र राम लोटन का है। जो शनिवार देर शाम से लापता है।
शव मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दीया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग लंबे समय से बीमारी से परेशान था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।

0 टिप्पणियाँ