एक महिला समेत दो लोगों को पुलिस ने अवैध अपमिश्रित शराब तथा बनाने वाली सामग्री के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
 बछरावां/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में चलाए रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान निष्कर्षण में एक महिला समेत दो लोगों को बीती शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों  से अवैध अपमिश्रित शराब तथा बनाने वाली सामग्री के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
     आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक बाबू तथा अनिल यादव अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी उन्हे मुखबिर के दृारा सूचना मिली की क्षेत्र में अवैध शराब बनाकर बेची जा रही है। जिस पर उन्होंने अपनी टीम के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह, कांस्टेबल विवेक यादव, ज्ञानेंद्र तिवारी, उदित राजा व महिला कांस्टेबल अंजली सिंह के साथ टीम बनाकर धरपकड़ की।
      जिसमें एक अभियुक्त अर्जुन  पुत्र उदय राज निवासी पासी टूसी थाना बछरावां को संतलाल की बाग से ग्राम ग्राम पासी टूसी से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा संख्या 423/2020 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
     वही दूसरी शराब तश्कर महिला शांति देवी पत्नी रामदेव निवासी इचौली को भवानीबक्स खेड़ा इचौली के इंद्रदेव के खेतों के पास से गिरफ्तार किया गया है। इन्हें भी संबंधित धाराओं में मुकदमा संख्या 424/2020 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त अर्जुन के पास से पास से एक  20 लीटर अप मिश्रित शराब एक किलोग्राम यूरिया, 1 किलो ग्राम फिटकरी तथा शांति के पास से एक 20 लीटर अप मिश्रित शराब एक किलोग्राम यूरिया तथा 500 ग्राम फिटकरी बरामद की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ