कस्बे में बने सरकारी भवनों व दफ्तरों की दीवारों, खंभों का कराया जाएगा सुंदरीकरण।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना वायरस के चलते माह के प्रत्येक शनिवार रविवार को लॉक डाउन करने की घोषणा प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। सप्ताह के दो दिनों के लाकडाउन करने का प्रथम उद्देश्य प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकना तथा दूसरा उद्देश्य क्षेत्र के सभी स्थानों की साफ सफाई स्वच्छता पर नियमित रूप से ध्यान देना है।
     आपको बता दें कि इसी क्रम में आज उप जिला अधिकारी विनय कुमार मिश्रा, महराजगंज क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र चतुर्वेदी व अधिशासी अधिकारी अजीतबागी द्वारा संयुक्त रुप से कस्बे की साफ सफाई एवं स्वच्छता का जायजा लिया गया। तथा इसी दौरान कस्बेें को सजाने के उद्देश्य से ओवरबि्ज के नीचे स्थित खंभों के सुंदरीकरण का भी निर्णय लिया गया। जिसके तहत नगर पंचायत द्वारा ओवरब्रिज के नीचे स्थित खंभों को धार्मिक चित्रों के माध्यम से सजाया जाएगा।  इसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों के देवी देवताओं की चित्रकारी की जाएगी।
      वहीं लालगंज की ओर के खंभों पर गंगा मैया की चित्रकारी करते हुए खंभों को सजाया जाएगा तथा ओवरब्रिज के नीचे अवैध अतिक्रमण के रूप में दोनों तरफ की दुकानों तथा ठेलो को भी हटवाया जाएगा़। जिससे कस्बे में प्रवेश करने वाले लोगों को सुखद अनुभूति प्राप्त होगी।    
      इस मौके पर थानाप्रभारी राकेश सिंह, नगरपंचायत अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह उर्फ रामजी सहित नगरपंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ