जिले में फिर मिले 25 कोरोना पॉजिटिव खौफ में जी रहे लोग।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले में 25 कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरे जनपद में हड़कंप मचा हुआ है और लोग दहशत में जी रहे हैं, जो आज कोरोना पॉजिटिव है 25 नए मामले आए हैं उनमें महिला अस्पताल, पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत सीएचसी महराजगंज आदि के कर्मचारी शामिल है।
     आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे में विगत 1 सप्ताह के अंदर नौ लोगों की कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे अब लोगों में दहशत है। महराजगंज सहित जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को जिले भर में 25 लोग संक्रमित मिले है, इसके साथ ही अब जनपद में एक्टिव केस 196 हुए हैं।
      स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित को लाकर इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ