पुल के टूट जाने से बड़े वाहनों का आवागमन हुआ बंद, छोटे वाहनो के गुजरने से दुर्घटना की आशंका।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के हलोर कस्बे से तिलेडा होते हुए बाया बछरावां लखनऊ जाने वाली 20 किलोमीटर लंबी सड़क  पर पड़ने वाला नैया पर बने पुल का एक हिस्सा टूट कर नैया में जा गिरा। जिससे बड़े वाहनों का पुल से निकलना बंद हो गया है। वहीं छोटे वाहनों के गुजरने से भी दुर्घटना होने की आशंका पैदा हो गई है। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग के स्थानीय अवर अभियंता मौके पर पहुंचे, फिलहाल क्षतिग्रस्त हिस्से  के आसपास पीपे गाडकर भविष्य में दुर्घटना ना हो इसकी व्यवस्था की गई है। क्षेत्रीय लोगों ने क्षतिग्रस्त  पुल को पूरी तरह गिरा कर नए सिरे से  पुल के तत्काल निर्माण कराए जाने की मांग की है।
      आपको बता दें कि, हैदर गढ़ व महराजगंज राजमार्ग से निकले हलोर बछरावां लखनऊ बाया  तिलेडा सड़क, क्षेत्र के सैकड़ों गांव के उन लोगों के लिए शॉर्टकट मार्ग है, जिससे वह लखनऊ पहुंच सके। हलोर से आगे बढ़ते ही नाथ गंज पार करते ही नैय्या नाला पर बहुत पुराना पुल बना था। देखरेख ना होने की वजह से पुल क्षतिग्रस्त हो गया और इसका पूर्वी दाहिने हिस्से की लगभग 10 फीट लंबा पैराफिट तथा slab ढहकर नाली में जा गिरा।
       गनीमत यह रही उस समय कोई वाहन पुल पार नहीं कर रहा था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो जाती। सलैब और पैराफिट के रोड पर गिरने पर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद हो गया है। छोटे चार पहिया वाहनों के और दुपहिया वाहनों, साइकिल सवारों के निकलने का रास्ता बचा है। लेकिन वह भी जोखिम भरा है। पता नहीं कब पुल का अन्य भाग भी गिर जाए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल लोक निर्माण विभाग को दिया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्रीय j E रामाशीष यादव मौके पर पहुंचे हैं, और उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से के पास पीपे गढ़वा दिए हैं, तथा बड़े वाहनों के प्रवेश आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
      क्षेत्रीय जागरूक नागरिकों अवधेश मिश्रा, अशोक वर्मा, पप्पू पूर्व प्रधान, महेश कुमार त्यागी आदि ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है  कि, इस जर्जर पुल को तोड़वाकर नए सिरे से अधिक चौड़ाई वाला बड़ा पुल बनवाया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ