रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीती रात थुलवाॅसा चौकी क्षेत्र के नसीब खा का पुरवा मजरे रसेहता गांव में शाम लगभग 6:00 बजे नशे में धुत नागेंद्र ने गांव के ही एक परिवार पर गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से वार कर दिया। इसमें दूसरे पक्ष के तीन लोग चोटिल हुए है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक संतोष पुत्र उमाशंकर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नागेंद्र पुत्र अहोरवा अरविंद पुत्र अहोरवा के खिलाफ मारपीट करने व गाली गलौच जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर नागेंद्र को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विगत 25 जुलाई 2020 दिन शनिवार शाम लगभग 6:00 बजे नसीब खान का पुरवा मजरे रसेहता गांव में संतोष कुमार पुत्र उमाशंकर, अनीता देवी पत्नी संतोष कुमार व रवि शंकर पुत्र संतोष अपने घर पर किराने की दुकान पर बैठे थे। तभी शाम 6:00 बजे नशे में धुत नागेंद्र पुत्र अहोरवा व अरविंद पुत्र अहोरवा आए और गाली गलौज करने लगे, मना करने पर लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा जिसमें संतोष व उनकी पत्नी अनीता तथा पुत्र रवि शंकर को गंभीर चोटें आई है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नागेंद्र को पकड़कर कोतवाली ले आए और मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ