राजा डलदेव पार्क में पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने दिया गरीबों को स्वामित्व प्रमाण पत्र।। Raebareli news ।।

जमीन के मालिक बने 200 गरीब हक मिला तो खिल उठे चेहरे
                         रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: वर्षों से जिस जमीन पर कच्ची कोठरी और छप्पर रख कर रह रहे थे, उसका स्वामित्व प्रमाण पत्र मिला, तो गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसी के साथ गरीबों का पक्के मकान में रहने का सपना भी साकार होता नजर आने लगा है।
     आपको बता दें कि, डलमऊ क्षेत्र में शिवगढ़ रियासत की जमीन है। जिसके मालिक पूर्व एमएलसी और शिवगढ़ के रहने वाले राजा राकेश प्रताप सिंह है। रियासत की खाली पड़ी जमीन पर तमाम गरीब कच्ची कोठरी और छप्पर रख कर गुजर बसर करते हैं। फिर इन्हें प्रधानमंत्री आवास मिला, तो स्वामित्व का मामला आड़े आ गया। गरीब लाभार्थियों की किस्ते तक रुक गई। जिसके बाद गरीबों की मुश्किलें देखते हुए राजा राकेश प्रताप सिंह ने उन्हें जमीन का स्वामी बनाने का निर्णय लिया। इसी के बाद विगत शुक्रवार को डलमऊ के राजा डलदेव पार्क में आयोजन हुआ और यहां पूर्व एमएलसी ने गरीबों को स्वामित्व प्रमाण पत्र बांटे।
     इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, बछरावां विधायक राम नरेश रावत, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ मौजूद रहे।
◆मेला परिसर में अतिथि गृह बनाने के लिए दी भूमि।
उप जिलाधिकारी सविता यादव ने जनहित को देखते हुए पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह से एक अतिथि गृह बनाने के लिए भूमि देने का आग्रह किया था। जिस पर पूर्व एमएलसी ने कार्यक्रम के दौरान मुहर लगा दी है। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा विधायकों से आइटीबीपी के क्षेत्रीय कार्यालय को भर्ती सेंटर बनाने की मांग उठाई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बछरावां राम नरेश रावत, राजाराम त्यागी, शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
◆ आइए आवासों की स्थिति पर एक नजर डालते हैं।
◆स्वीकृत आवास 1383
◆प्रथम किस्त जारी 753
◆ द्वितीय किस्त जारी 420
◆तृतीय किस्त जारी 176
◆पूर्ण हुए आवास जारी 335

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ