रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सीएचसी महराजगंज क्षेत्र में कोरोना संक्रमितो के मिलने का सिलसिला जारी है।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में महराजगंज उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा कटरा मजरे मझगवां में 29 लोगों का एंटीजन किट द्वारा टेस्ट कराया गया। जिसमें एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सूचना देने पर थाना शिवगढ़ क्षेत्र की पुलिस ने कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के मकान को जाने वाली गली को सील कर दिया है। बाकायदा बोर्ड भी लगा दिया है कि, इसके अलावा संक्रमित के परिजनों को भी होम कोरनटाइन कर दिया गया है।
विदित हो कि, इस बारे में जानकारी करने पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर भावेश कुमार यादव ने बताया कि, गांव में मेडिकल टीम भेजकर एंटीजन किट द्वारा टेस्ट कराया गया है। कुल 29 लोगों का आज टेस्ट किया गया। जिनमें से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह पूछे जाने पर कि, इस व्यक्ति की कोई ट्रैवल हिस्ट्री है या गांव में ही रहता था, तो डॉक्टर भावेश ने बताया कि, मरीज ने कोई टेबल हिस्ट्री नहीं बताई है। अब जांच का विषय यह है कि, किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने पर यह व्यक्ति संक्रमित हुआ है, अथवा और कोई कारण है।
कोरोना पॉजिटिव के सामने आने के बाद संक्रमित से मिलने वाले लोगों की सूची भी बनाई जा रही है।

0 टिप्पणियाँ