रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के 2 लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष के व्यक्ति को लाठी-डंडों से जमकर धुना। जिससे भुक्तभोगी रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामले में पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर 2 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
आपको बता दें कि, मामला कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव का है। गांव के ही रहने वाले रामेश्वर पुत्र रामनाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उनकी और गांव के ही सोनू सिंह और जितेंद्र से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी मामले में रामेश्वर को अकेला पाकर दोनों ने लाठी-डंडों से पहले उसके साथ गाली गलौज की, विरोध करने पर दोनों ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि, भुक्तभोगी की तहरीर के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया गया है। डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ