जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी-डंडों से पति पत्नी को पीटा मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे पलट वीर मजरे मोन में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से 2 लोग घायल हो गए। मामले में तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
    आपको बता दें कि, गांव के रहने वाले श्याम लाल पासी पुत्र हीरालाल ने आरोप लगाया है कि, उसका विवाद चंद्रशेखर की पत्नी मुन्नी देवी से जमीन को लेकर काफी दिनों से चल रहा है। आज सुबह वह घर पर बैठा था, तभी मुन्नी देवी अपने लड़कों राकेश और वीरेंद्र को लेकर आ गई, उनके हाथ में लाठी डंडे थे।
      दोनों ने आकर गालियां देना शुरू किया, इसका श्यामलाल ने विरोध किया, तो तीनों ने मिलकर लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया। यह देख कर उसकी पत्नी श्यामकली बचाने आई तो दबंगों ने उसको भी बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटा जिससे दोनों को गहरी चोटें आई हैं।
    मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच कर अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ