पंद्रह हजार के इनामिया को बछरावां पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

रजनीकांता अवस्थी
 महराजगंज/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई के नेतृत्व में बनी टीम द्वारा 15 हजार के इनामिया को बछरावां पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
      आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त सद्दाम पुत्री इबरार निवासी खैराना थाना महराजगंज जनपद रायबरेली को पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। थाना अध्यक्ष राकेश सिंह, उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल तौसीफ खान, कांस्टेबल अरविंद यादव, अनिल पाल, राजन कुमार, उदित राणा, ज्ञानेंद्र तिवारी द्वारा अभियुक्त सद्दाम को बीती रात सघन चेकिंग अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया।
 
     इस संबंध में क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, गोकशी का अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था। जिसकी तलाश बछरावां पुलिस द्वारा की जा रही थी। बीती रात सघन चेकिंग अभियान के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ