परिषदीय स्कूलों के छात्र छात्राओं को मिलेगा अनाज व परिवर्तन लागत राशि-अतुल सिंह।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कोविड-19 में लॉक डाउन और ग्रीष्मा अवकाश की अवधि को शामिल करते हुए 76 दिनों के मिड डे मील का अनाज और परिवर्तन लागत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जहां परिवर्तन लागत राशि बच्चों के माता-पिता/अभिभावक के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी, वहीं कोटेदार के जरिए खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।
     आपको बता दें कि, इसी क्रम में भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय रोझईया गोकुलपुर में Covid-19 के दृष्टिगत ग्रीष्मावकाश के मध्य भोजन योजना के आच्छादित  छात्र छात्राओं को खाद्यान्न वितरण करने हेतु प्राधिकार पत्र वितरित किया। 
     छात्र छात्राओं को प्राधिकार पत्र वितरण के उपरांत श्री सिंह ने कहा कि, कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए देश को lock-down किया गया। जिसके चलते स्कूल अभी तक बंद है। इस समयावधि में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को मध्यान भोजन वितरित नहीं हो पाया है। इसके मद्देनजर प्रदेश शासन ने लॉकडाउन अवधि और ग्रीष्मावकाश परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को खाद्यान्न सुरक्षा भत्ता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
       इसके तहत प्राथमिक विद्यालयों में ₹374 प्रति छात्र और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ₹561 प्रति छात्र को एनईएफटी के माध्यम से बैंक खातों में उपलब्ध कराए जाएंगे
    श्री सिंह ने आगे बताया कि, वर्तमान में सभी बच्चों के बैंक खाते विभाग के पास नहीं है। इस कारण उनके माता-पिता अभिभावक के बैंक खाते में यह धनराशि हस्ताक्षरित की जाएगी। परिवर्तन लागत की धन राशि के लिए खंड शिक्षा अधिकारी प्रेरणा पोर्टल पर उपलब्ध विद्यालय वार छात्र छात्राओं का डाटा एक्सेल शीट एवं हार्ड कॉपी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उपलब्ध कराएंगे।
      उन्होंने बताया कि, खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए अभिभावकों को प्राधिकार पत्र वितरित किए जा रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को 2.5 किलोग्राम गेहूं और 5.1 किलोग्राम चावल का वितरण किया जाएगा। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को 3.8 किलोग्राम गेहूं व 7.6 किलोग्राम चावल दिया जाएगा।
     इस कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेता श्री सिंह ने पौधरोपण भी किया और लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि, हम सबकी जिम्मेदारी है कि, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं जाए। 
    इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डीएन पाठक, मंडल अध्यक्ष विनायक सिंह, ऊंचाहार मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, रामदत्त पांडे, युवा नेता दीपू सिंह, राकेश यादव, कोटेदार घनश्याम गुप्ता, नवनीत सिंह, रामदेव, मनोज मौर्य आदि अभिभावक गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ