रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने बावन बुजुर्ग बल्ला गांव पहुंचकर एक ही परिवार के दो मेधावी छात्रों को हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षा फल लाने पर न उन्हें केवल सम्मानित किया, बल्कि उनके परिजनों के प्रयासों की सराहना भी की। विधायक ने कहा कि, इंटर के छात्र वात्सल्य अवस्थी ने 86.8% तथा हाई स्कूल की छात्रा आदित्य अवस्थी ने हाई स्कूल की परीक्षा में 92.33% अंक हासिल करके न केवल अपने माता पिता और अपनी गांव ग्राम सभा का नाम रोशन किया है, बल्कि उन्होंने पूरे जिले में बछरावां विधानसभा क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। विधायक ने कहा कि, जिस प्रकार इन दोनों छात्रों के विद्यालय न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू के अध्यापकों ने जी जान से मेहनत कर अच्छा परिणाम प्राप्त किया है। उससे क्षेत्र भर के लोगों का सीना चौड़ा हो गया है। विधायक ने छात्र छात्रा को आश्वस्त किया कि, उच्च शिक्षा के लिए उनसे जो भी मदद मांगी जाएगी वह करेंगे।
आपको बता दें कि, बावन बुजुर्ग बल्ला के रहने वाले धर्मेन्द्र कुमार अवस्थी की पुत्री आदिति अवस्थी ने हाई स्कूल की परीक्षा में 92.33% अंक प्राप्त किए हैं, तो वहीं धर्मेन्द्र कुमार अवस्थी के बड़े भाई रामेंद्र कुमार अवस्थी के पुत्र वात्सल्य अवस्थी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 86.8% अंक हासिल किए हैं।
दोनों छात्र छात्रा स्थानीय सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। विधायक ने प्रतिभाशाली छात्र छात्रा के अलावा उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया है।
इसी क्रम में न्यू स्टैंडर्ड स्टडी सर्किल के प्रबंध निदेशक शशिकांत शर्मा ने कहा कि, छात्र वात्सल्य अवस्थी और छात्रा आदिति अवस्थी ने पूरे मनोयोग से अनुशासन में रहकर नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर अध्यापकों के दिशा निर्देशन में कड़ी मेहनत करके यह सफलता अर्जित की है। जिससे वह स्वयं भी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, उनकी संस्था का हमेशा यह प्रयास रहता है, कि उनके कालेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखार कर उन्हें सर्वोत्तम स्तर पर लाया जाए। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह को अच्छा रिजल्ट लाने के लिए बधाई दी है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान कमलेश कुमारी, प्रधान पति केतार मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता विद्या सागर अवस्थी एडवोकेट, भूपेश मिश्रा, चंद्रपाल यादव, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी, जगदीश लोधी, गंगा सागर अवस्थी, डॉ उमाशंकर के अलावा कोतवाल अरुण कुमार सिंह, उप निरीक्षक विभाकर शुक्ला, जमुना प्रसाद त्रिपाठी आदि ने भी बच्चों की हौसला अफजाई की।

0 टिप्पणियाँ