रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: कोविड-19 की आपदा को दृष्टिगत रखते हुए पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र के लिये कोषागार में न आना पड़ें इसके लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि, जीवन प्रमाण पत्र हेतु वेबसाइट रममअंदचतंउंदण्हवअण्पद पर जीवन प्रमाण-पत्र देने के लिये सरकार द्वारा सुविधा प्रदान की गयी है। जिससे पेंशनर्स अपने नजदीकी जन सुविधा केन्द्रों/साइबर कैफे इत्यादि केन्द्रों पर जाकर या जिनके पास डिवाइस मौजूद है, डिजिटल लाइफ सार्टिफिकेट जनरेट करता है वहां से जीवन प्रमाण पत्र कोषागार को आॅनलाइन प्रेषित किया जा सकता है।
इस प्रक्रिया में पेंशनर्स को न तो हार्ड कापी भरकर कोषागार में देने की आवश्यकता है, और न ही पेंशनर्स को कोषागार में आने की आवश्यकता है।

0 टिप्पणियाँ