रजनीकांत अवस्थी
नसीराबाद/रायबरेली: आज गुरुवार को सबेरे सलोन-जायस राजमार्ग के किनारे धरई चौराहे से एक कि.मी. दक्षिण में लगभग 26वर्षीय अज्ञात युवती की लाश बरामद हुई है। युवती पीले गेहुंआ रंग की लाल नक्काशी दार समीज और नेवी ब्लू रंग की सलवार पहने हुए थी। उसके पास से मेहरून कलर का दुपट्टा भी मिला है। उसने मांग में सिंदूर और पैरों में पायल तथा बिछिया भी पहन रखी थी।
आपको बता दें कि, सबेरे जब कुछ लोग उधर गये तो सरपत की झाड़ियों से टिकी हुई लाश देखी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। नज़दीकी पुलिस चौकी परशदे पुर अन्तर्गत थाना डीह के प्रभारी पवन प्रताप सिंह और सीमावर्ती थानाध्यक्ष नसीराबाद श्रीराम पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी सलोन रामकिशोर सिंह बिना देरी किए मौके पर पहुंचे। पास पड़ोस के लोगों को बुलाकर पहचान कराई किन्तु कोई शिनाख्त नहीं हो सकी।
लाश फूली हुई थी और देखने से दो-तीन दिन पुरानी लग रही थी।
चरवाहों ने बताया कि, कल शाम तक यहां यह लाश नहीं थी। अनुमान है कि, गैर जनपद से लाकर रात में इसे यहां रखा गया होगा। पुलिस ने जरूरी लिखा पढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने और मृतका की पहचान के बाद ही तथ्य स्पष्ट हो सकेगा।
0 टिप्पणियाँ