अज्ञात चोरों ने उड़ाया दरवाजे पर खड़ी बाइक और साइकिल, पीड़ित ने थाने में शिकायत की पत्र देकर लगाई मदद की गुहार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कैर गांव में बीती रात अज्ञात चोर दरवाजे पर खड़ी  एक बाइक व एक साइकिल चुरा ले गए। सुबह जागने पर गृह स्वामी को घटना के बारे में जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दे दी गई। 
      आपको बता दें कि, पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में गांव निवासी मणिकांत तिवारी पुत्र  राम किशोर ने बताया कि, बीती रात उसके घर के सामने हीरोहाँडा सीडी हंड्रेड गाडी संख्या पूएजी 6883 और एवन साइकिल 20 इची खड़ी हुई थी। रात 12:00 बजे के बाद वह परिवार सहित घर के अंदर सोने चले गए। सुबह जागे, तो देखा मोटर साइकिल और साइकिल दोनो गायब है।
     भुक्त भोगी ने गायब हुई मोटरसाइकिल व साइकिल को गांव और आसपास के गांव में खोजा, किंतु दोनों चीजें बरामद न होने पर महराजगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस  मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ