तेज बारिश के चलते शीशम का पेड़ धरा शाही, लगभग 1 घंटे तक फंसा रहा तिलोई विधायक मनकेश्वर शरण सिंह का काफिला।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बुधवार को सवेरे से ही हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। किंतु जोरदार बरसात से महराजगंज चंदापुर तिलोई सड़क पर पारियांवा गांव के पास शीशम का एक पेड़ जड़ से उखड़ कर बीचों-बीच सड़क पर आ गिरा। जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। दोनों तरफ आवागमन बाधित रहा जाम में तिलोई विधायक राजा मयकेश्वरशरण सिंह भी का वाहन भी काफी देर तक फंसा रहा। बाद में ग्रामीणों की मदद से पी डब्ल्यू डी कर्मचारियों ने पेड़ को कटवा कर रास्ता साफ कराया।
      आपको बता दें कि, विगत कई दिनों से जोरदार धूप के चलते गर्मी चरम पर थी। उमस के मारे लोगों का जीना मुहाल हो गया था। धान की फसलें भी पीली पड़ रही थी, और जड़ो में दीमक लग रहा था। किंतु इंद्रदेव ने लोगों की पुकार सुन ली। बुधवार को सुबह 5:00 बजे से ही जोरदार बारिश हुई। 1 घंटे तक पानी बरसने के बाद भी दिनभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही जिसके चलते महराजगंज चंदापुर तिलोई मार्ग पर परियावां गांव के निकट शीशम का पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़क पर आ गिरा। जिससे वाहनों का आना-जाना ठप हो गया।
      इसी दौरान वहां से गुजर रहे तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह बछरावां के पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजाराम त्यागी के वाहन के काफिले भी जाम में फंस गए। मौके पर सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी पहुंचे और पेड़ों को कटवा कर रास्ता साफ कराया। फिर भी 1 घंटे तक रोड जाम रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ