कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर: जनपद के कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम मगडीहां निवासी अलशिफा हास्पिटल सिधावल के संचालक डा0 जैनुद्दीन अली ने अपने समाज समुदाय के लोगों से अपील करते हुये कहा कि, कोरोना महामारी के बढते संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत सरकार तथा प्रशासन द्वारा जारी किये गये गाईडलाईन का पालन करते हुये सोसल डिस्टेसिंग का पालन करे तथा दो गज की दूरी बनाये रखें, और अपने घरो मे रहकर नमाज अदा कर अपने मुल्क के सलामती की दुआ करे।
आपको बता दें कि, डॉक्टर जैनुद्दीन अली ने आगे कहा कि, सौहार्दपूर्ण व शान्ति पुर्वक तरीक़े से पर्व को मनाये। वहीं डा.सदरे आलम ने कहा कि, शासन प्रशासन के नियमों का पालन करते हुये ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करते वक्त सोशल डिस्टेसिंग पर विशेष ध्यान दे, तथा मास्क सैनिटाइजर का प्रयोग करे। समाजिक दूरी बनाये रखे।
इस मौके पर डा0 वसीम रिजीवी, असलम अली, सलीम, कलीम, नौसाद अली, जमशेद, अमजद आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ