अंबेडकरनगर ब्यूरो
आलापुर/अंबेडकर नगर: जिले के थाना आलापुर अंतर्गत ग्राम सभा हिसामुद्दीन पुर पिपरा निवासी कर्म राज का गौशाला ध्वस्त हो गया है। भीषण बारिश से गौशाला की इमारत गिरने से 4 पशुओं की मृत्यु हो गई है, जिसमें कुछ दुधारू जानवर थे।
आपको बता दें कि, घटना की सूचना जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव ने आलापुर थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह को दी। आलापुर तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव को और डॉ विवेक सिंह पशुधन अधिकारी ने मौके पर जाकर जानवरों का पंचनामा किया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर आनन-फानन पहुंचे समाजवादी पार्टी अंबेडकर नगर के जिला अध्यक्ष रामसकल यादव ने किसान परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है, और वही सरकार से 5,00000 की आर्थिक मदद के लिए प्रशासन को अवगत कराया। जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव बबलू ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर राजेश पाल, राजेंद्र यादव, प्रधान दिवाकर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ