रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गुरुदत्त सिंह का पुरवा मजरे ज्योना गांव में पक्की दीवार के बगल में समरसेबल के बोरिंग करने की वजह से छत समेत दीवार धंस गई। जिससे पीड़ित परिवार को बरसात के सीजन में छत व दीवार गिरने का खतरा मंडरा रहा है। जिसको लेकर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र गुरु दत्त सिंह का पुरवा मजरे ज्योना गांव निवासी शिवराम पुत्र रामेश्वर ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, मेरे पड़ोस के प्रति पक्षी राजेंद्र पुत्र जगदीश द्वारा प्रार्थी की पक्की दीवार के बगल में समरसेबल की बोरिंग कराई जा रही थी। प्रार्थी द्वारा बोरिंग करने वाले मिस्त्री पप्पू यादव निवासी झाखरी व राजेंद्र पुत्र जगदीश से प्रार्थी द्वारा पहले ही बताया गया था कि, दीवार के बगल में बोरिंग न कराओ, नहीं तो उनकी दीवार धंसने की संभावना है।
परन्तु प्रति पक्षी गणों द्वारा एक भी बात नहीं सुनी गई, और बोरिंग को प्रार्थी की दीवार के बगल में ही कराया गया। जिससे उनकी पक्की दीवार व छत धंस गई है और प्रार्थी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।
विदित हो कि, बरसात के समय में पीड़ित परिवार के ऊपर छत व दीवार गिरने का खतरा मंडरा रहा है। जिससे आहत होकर पीड़ित ने संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने हेतु महराजगंज कोतवाली पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।


0 टिप्पणियाँ