दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत से लगी आग मचा कोहराम।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा के पास बांदा बहराइच मार्ग पर तेज रफ्तार में जा रहे दो ट्रक आपस में भिड़ गए। दो ट्रकों के आपस में भीड़ने के बाद आग लग गई। जिसमें 2 लोग घायल हुए, घायलों को आनन-फानन बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक आज सुबह मौसम खराब होने की वजह से बारिश भी हो रही थी, कि अचानक तेज रफ्तार में आ रहे दो ट्रकों के आमने-सामने (एक ट्रक बछरावां की तरफ से आ रहा था दूसरा लालगंज की तरफ से आ रहा था)  आपस में अनियंत्रित होकर टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि, ट्रकों के पहिए रगड़ जाने के कारण ट्रक में भीषण आग लग गई।
       मौके पर प्रत्यक्षदर्शी एवं आसपास के लोगो में अचानक भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप अख्तियार कर लिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घायल दोनों ट्रक ड्राइवरों को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एंबुलेंस लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को नाजुक देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ