कोतवाली देहात थाने में राजेंद्र वर्मा को दी गई थर्ड डिग्री, परिजनों ने लगाया गम्भीर आरोप।। Sultanpur news ।।

एसपी व सीओ लम्भुआ से पीड़ित राजेंद्र के परिवार ने की कार्यवाही की मांग
रजनीकांत अवस्थी
सुल्तानपुर: कोतवाली देहात पुलिस का खौफनाक चेहरा एक बार फिर आया सामने, मामूली विवाद में राजेंद्र वर्मा को थाने लाकर दी गई थर्ड डिग्री। कोतवाली देहात पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा में की राजेंद्र वर्मा की जमकर पिटाई, राजेंद्र वर्मा के परिजनों ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से की प्रकरण की शिकायत, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात व दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई।
      आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक कल रात में राजेंद्र वर्मा को एक मामले में पुलिस कोतवाली ले आई थी। अभियाकला निवासी दिनेश यादव के जरिए मुकदमा दर्ज कराया गया था, वादी पक्ष के दबाव में पुलिस के जरिये राजेंद्र वर्मा को पीटने का आरोप लगाया गया है, अब राजेन्द्र को आई चोटों का मेडिकल कराने से पुलिस डर रही है।
       मेडिकल के नाम पर खेल हो रहा है, थाने से बनाई गई चिट्ठी में कोई चोट नहीं दर्शाई गई थी। चोट न दर्शाने के चलते सीएचसी भदैया के चिकित्सक ने मेडिकल में गलत रिपोर्ट लिखने से इनकार किया। पुलिस के इस करतूत से थर्ड डिग्री के चोटहिल राजेंद्र वर्मा का मेडिकल नहीं हो पा रहा है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुलिस की सफाई देते हुए गोलमोल जवाब दे रहे है।
    एक जानकारी के मुताबिक इसके पूर्व में भी कोतवाली देहात पुलिस के जरिए फौजी के परिवार के करीब आधा दर्जन बच्चों को थर्ड डिग्री दी गई थी। वह मामला भी चर्चा में आया था, कोतवाली देहात थानाध्यक्ष की संरक्षकता में पुलिस का कारनामा उजागर हुआ है, इसके अलावा कमनगढ़ में हुई हत्या, बजूपुर में कांग्रेसी नेता सलाउद्दीन हाशमी के भाई पर हुए जानलेवा हमले, गैंगरेप के आरोपी रामधीरज उर्फ पिंटू, महैयतापुर में सुनीता की मिल में हुई चोरी एवं पूरनपुर में हुए पुनीत उर्फ बीरबल हत्याकांड में मनमानी कार्यशैली को लेकर भी चर्चा में है। कोतवाली देहात पुलिस, इन मामलों में भी आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप है। अक्सर अपनी करतूतों के  चलते विवादों से कोतवाली देहात पुलिस घिरी है।
    मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान लेने पर पीड़ित ने कार्यवाही की उम्मीद की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ