ब्यूरो रिपोर्ट
सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में आए दिन मोटरसाइकिल की चोरी होने की घटनाएं आम हो गई है। भीड़ भाड़ इलाके में तो ऐसी घटनाएं होती ही रहती है। भीड़ भाड़ वाले स्थानों में जैसे, जिला अस्पताल, बस अड्डा, दीवानी न्यायालय, कचहरी आदि स्थानों पर ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती।
आपको बता दें कि, इसी तरह 28 जुलाई को 5:00 बजे सायं जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन पद पर कार्यरत आशुतोष यादव अपने भाई अखिलेश यादव की हीरो होंडा की पैशन प्रो UP 44 AB 1994 मोटरसाइकिल जिसका नंबर जिला अस्पताल के बुलावे पर कोरोना मरीज के जांच का सैम्पल लेने आया और ब्लड बैंक के सामने गाड़ी खड़ी कर दिया, गाड़ी खड़ी कर जैसे अंदर गया और कोरोना मरीज का सैंपल लिया। कार्य सम्पन्न करने के पश्चात बाहर आने पर देखता है कि, उसकी गाड़ी गायब हो चुकी है।
मजेदार बात यह है कि, जिला अस्पताल में ऐसी चोरियां आये दिन होती ही रहती है। इसी वजह से एवं चिकित्सकों के साथ आये दिन मार पीट की घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस चौकी भी स्थापित की गई है। मात्र 100 मीटर की दूरी पर थाना कोतवाली भी है। परंतु गाड़ी चोरी करने वालों का गैंग इस तरह कार्य करता है कि, किसी को भनक तक नही लगती।
पुलिस चौकी का कैंपस में होना और उसकी नाक के नीचे से मोटरसाइकिल का चोरी होना पुलिस की लापरवाही पूर्वक कार्य करना तथा कर्तव्य निष्ठा पर सवालिया निशान उठता है। थाना कोतवाली नगर में उक्त गाड़ी के गायब होने की सूचना पंजीकृत करवा दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ