कुर्की के लिये नोटिस चस्पा करते हुये पुलिस तथा उपस्थित लोग
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: नवागंतुक जिलाधिकारी के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई के निर्देष पर सीओ सदर के निकट पर्यवेक्षण में 19 अगस्त 2020 को थाना कोतवाली नगर रायबरेली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सद्दन घोसी उर्फ वसीम पुत्र चुन्नू घोसी निवासी गोरा बाजार थाना कोतवाली नगर अवैध रूप से अर्जित की गयी चल-अचल सम्पत्ति कुर्क कर लिया गया। कुर्क की गयी सम्पत्ति की अनुमानित लागत लगभग 1,51,60000 रूपये है।
आपको बता दें कि, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त सद्दन घोसी अपराधिक प्रवृत्ति का है, उसके खिलाफ पुलिस रिकार्ड में रंगदारी, चोरी, हत्या का प्रयास, शस्त्र समेत अपराध व गैंगेंस्टर समेत तीस मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त सद्दन घोसी उपरोक्त के विरूद्ध जब्ती की कार्यवाही प्रातः 11ः00 बजे से 2ः30 बजे तक क्षेत्राधिकारी महराजगंज के निर्देशन में पुलिस बल द्वारा की गयी है।
पुलिस द्वारा जब्त की गयी सम्पत्ति में 1 अदद पल्सर मोटरसाइकिल अनुमानित कीमत लगभग 60,000 रूपये, 1 अदद स्कार्पियो अनुमानित कीमत लगभग 8,00,000 रूपये, 1 अदद मकान संख्या-1028 व 1028ए अनुमानित कीमत लगभग 75,00,000 रूपये, 1 अदद भवन संख्या-14 वार्ड संख्या-19 स्थित छोटा घोसियाना अनुमानित कीमत लगभग 33,00,00 रूपये, 1 अदद प्लाट अनुमानित कीमत लगभग 17,00,000 रूपये, 1 अदद वेनामी मकान स्थित घसियारी मण्डी मकान संख्या-315-25 वार्ड संख्या-13 अनुमानित कीमत लगभग 30,00,000 रूपये ,फिक्स डिपॉजिट संख्या-विजया बैंक खाता संख्या-711603311006390 कुल 3,00,000 रूपये है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में राघवेन्द्र चतुर्वेदी क्षेत्राधिकारी महराजगंज, नगर प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामाशीष उपाध्याय, महिला थानाध्यक्ष संतोष कुमारी समेत बडी संख्या में पुलिस शामिल रहे।


0 टिप्पणियाँ