दुल्हन ने पति संग रहने से किया मना, मामला पहुंचा कोतवाली

ब्यूरो रिपोर्ट

अमरोहा: शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन ने पति के संग रहने से मना कर दिया। मामला पुलिस तक पुहंच गया। पुलिस ने पूछताछ की, तो दुल्हन ने चौकने वाला खुलासा किया। दुल्हन ने कहा कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है, और वह उसके साथ नहीं रह सकती। 

     आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक मामला यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुर का है। जहां पुलिस के अनुसार हसनपुर की यूवती का निकाह मुरादाबाद के युवक से हुआ था। दुल्हन शादी के 24 घन्टे के बाद अपने मायके चली आई। जब सुसराल वाले बुलाने आए, तो जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन का आरोप है कि, पति शारीरिक तौर से कमजोर है, उसके साथ नहीं रह सकती। मामला पुलिस तक पहुच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की, जब मामला नहीं सुल्टा, तो पुलिस ने तीन दिन का समय दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ