सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइज़र की भर्ती निरस्त होने से प्रवासी हुए परेशान।। Raebareli news ।।

 

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी अपने-अपने घर काम-धाम छोड़ कर वापस आ गए, लेकिन धीरे-धीरे आर्थिक तंगी के चलते परेशान हो रहे हैं। 

     आपको बता दें कि, बीते 1 सप्ताह पूर्व शासन स्तर से विभिन्न पदों के अंतर्गत प्रवासियों को नौकरी देने का फरमान जारी हुआ था। जिसके चलते प्रवासियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।    बुधवार को हजारों की संख्या में प्रवासी विभिन्न पदों पर इंटरव्यू देने के लिए पहुंच गए। लेकिन वहां पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि, प्रशासन की तरफ भर्ती प्रक्रिया को अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दिया गया है। भर्ती निरस्त होने की बात सुनकर प्रवासी मायूस होकर अपने-अपने घर लौट गए।


    कोविड-19 महामारी से बचने के लिए हजारों की संख्या में प्रवासी अपने-अपने घर बीते 4 माह पूर्व लौट आए हैं, बारिश होने के बाद मनरेगा योजना के अंतर्गत प्रवासियों को काम नहीं मिल रहा है। जिसके चलते प्रवासियों का परिवार आर्थिक स्थिति से परेशान हैं, शासन स्तर से प्रवासियों को सुपरवाइजर ,चौकीदार, पदों पर नौकरी देने का फरमान जारी हुआ, यह बात सुनकर प्रवासी काफी खुश हुए, कि अब उन्हें  काम मिलेगा और अच्छे से परिवार का भरण पोषण भी होगा। लेकिन अचानक भर्ती प्रक्रिया निरस्त होने से प्रवासियों की खुशी मायूसी में बदल गई है।

     खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि, बुधवार को डलमऊ ब्लॉक में प्रवासियों की भर्ती होनी थी, जिसे प्रशासन द्वारा निरस्त कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ