प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में एक 22 वर्षीय युवक का शव उसकी ही चारपाई पर पाया गया। सुबह जब परिजनों ने मृतक को चारपाई पर मृत अवस्था में देखा, तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची थी। पुलिस ने अपनी जांच में कुछ अहम सुराग जुटाए हैं।
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुखई मजरे देवली गांव का रहने वाला रामबाबू पुत्र प्रेम कुमार मजदूरी का कार्य करता था। बताया जाता है कि, उसका गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था, कल मामला सार्वजनिक होने पर दोनों परिवारों में नोकझोंक भी हुई थी, और मृतक काफी आहत हुआ था। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि, सार्वजनिक रूप से बेज्जती होने पर मृतक द्वारा आत्महत्या की गई है।
वहीं परिवारी जन हत्या की आशंका जता रहे हैं, किंतु परिवारी जनों द्वारा लड़की पक्ष के लोगों के विरुद्ध थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतक के पिता ने आशंका जताते हुए 4 लोगों के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मृतक के पिता प्रेम कुमार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीराम का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही तदनुसार की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ