रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शनिवार के दिन महराजगंज क्षेत्र के 2 गांवों में 12 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। इनमें 11 मरीज सीएचसी अमावा क्षेत्र में आने वाले बावन बुजुर्ग बल्ला गांव के हैं, तो एक मरीज महराजगंज सीएचसी के इंदौरा गांव का मिला है। 12 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन में खलबली मच गई है। वहीं कोरोना संक्रमित के लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते केस पाए जाने के बाद आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
आपको बता दें कि, जवाहर नवोदय विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव Krona positive पाए गए थे। जिसके मद्देनजर आज सीएचसी अमावा की टीम ने बल्ला गांव जाकर लोगों का एंटीजन किट द्वारा टेस्ट किया। जिसमें 10 लोग पॉजिटिव पाए गए।
वहीं महराजगंज ऊंच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी अधीक्षक डॉ पीके श्रीवास्तव के निर्देश पर परिसर में आए लोगों का औचक एंटीजन किट से टेस्ट किया गया, जिसमें दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाय गए। इनमें एक बल्ला का रहने वाला था, जबकि दूसरा इंदौरा गांव का था। अमावा सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर रोहित कटिहार ने बताया कि, बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में पाए गए सभी 11 लोगों को एल वन रेयान हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। वहीं प्रभावित गांव को कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
महराजगंज सीएचसी प्रभारी डॉक्टर पीके श्रीवास्तव ने बताया कि, इंदौरा गांव में जहां एक पॉजिटिव केस मिला है तो वहीं रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर लोगों का एंटीजन किट के द्वारा टेस्ट परीक्षण करेगी। इसके पश्चात आगले कदम के बारे में निर्णय लिया जाएगा। च्यूकि, बावन बुजुर्ग बल्ला गांव महराजगंज से सटा हुआ है, इकट्ठे 11 लोगों के यहां पॉजिटिव आने के बाद महराजगंज कस्बे समेत आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

0 टिप्पणियाँ