पटरी दुकानदारों को दिया गया पी.एम.स्वनिधि योजना का लाभ।। Raebareli news ।।

 

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: पटरी व रेहड़ी लगाने वाले जरूरतमंदों को शासन की तरफ से पी.एम.स्वनिधि योजना के तहत सर्वे कर बनाई गई सूची के अनुसार योजना का लाभ पटरी दुकानदारों को दिया जा रहा है। 

      आपको बता दें कि, नगर पंचायत डलमऊ में शनिवार 8 अगस्त को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि योजना) से संबंधित नगर क्षेत्र के ठेला, रेहडी साइड, पटरी दुकानदारों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए कैंप लगाकर आवेदन कराए गए।

    नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने बताया कि, इस योजना के माध्यम से रेहड़ी पटरी दुकानदारों को ₹10000 की प्रारंभिक कार्य करने हेतु पूंजीगत की सुविधा दी जा रही है साथ ही 1 वर्ष में 12 आसान मासिक किस्तों के माध्यम से वापसी की जाएगी, इस योजना में किसी प्रकार का बंधक व गारंटी नहीं देना होगा।

      वहीं अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि, पीएम स्वनिधि योजना का लाभ 200 पटरी दुकानदारों को दिया जाएगा। यह योजना क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, अनुसूचित वाणिज्य बैंक, सहकारी बैंक, लघु वित्त बैंक, सूक्ष्म वित्त संस्थान, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां आदि संस्थाओं के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

     इस मौके पर शुभम गौड़, लिपिक सोहराब अली, सतीश जायसवाल सुशील गुप्ता, उमा देवी एवं माधवेंद्र मिश्रा, रवि कौशल तथा सीएससी केंद्र प्रभारी शिव बहादुर मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ