रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: रजिस्ट्रार, उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि, उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ से संचालित सेकेण्ड्री (मुंशी/मौलवी) सीनीयर सेकेण्ड्री (आलिम) कामिल एंव फाजिल परीक्षा वर्ष 2020 से सम्बन्धित उत्तर-पुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा हेतु आॅनलाइन आवेदन-पत्र सम्बन्धित मदरसे के माध्यम से स्वीकार किये जाने हेतु रजिस्ट्रार, कार्यालय द्वारा चालान जमा करने की अन्तिम तिथि अब 14 अगस्त तक बढा दी गई है।
आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि, मदरसों में अवकाश होने एवं कोविड-19 संक्रमण के फैलाव के कारण कतिपय जनपदों में लाॅॅकडाउन घोषित होने के फलस्वरूप परीक्षार्थियों के हित को दृष्टिगत रखते हुए सन्निरीक्षा हेतुु चालान जमा करने की अन्तिम तिथि तिथि 14 अगस्त 2020 तक बढ़ाई गई है। इसके साथ ही मदरसे द्वारा सन्निरीक्षा की रसीद एवं चालान प्रपत्र की मूल प्रति परिषद कार्यालय में प्राप्त कराने की अन्तिम तिथि 16 अगस्त 2020 निर्धारित की जाती है।
सन्निरीक्षा से सम्बन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश परिषद की वेबसाइट
ीजजचेरूध्ध्उंकंतेंइवंतकणनचेकबण्हवअण्पद पर उपलब्ध है।

0 टिप्पणियाँ