रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज?रायबरेली: शुक्रवार को विद्युत वितरण पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने महराजगंज विद्युत पावर हाउस के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के गांव मोन, कोड़री, शाहगंज, दुर्गापुर में विद्युत विच्छेदन अभियान चलाया। अभियान के तहत पांच हजार से अधिक बिजली बिल बकाएदारों के 18 कनेक्शन काटे गए।
आपको बता दें कि, ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा के आदेशानुसार विद्युत वितरण कारपोरेशन के अधिकारियों ने महराजगंज पावर हाउस के अंतर्गत कम राजस्व वसूली होने के कारण बेहद परेशान है। शनिवार को एसडीओ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि, ग्रामीण के अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत विच्छेदन अभियान के दौरान शुक्रवार को टीम ने 3 लाख 28 हजार 800 रुपये के 18 बकाएदारों के कनेक्शन काटे हैं।
वहीं जेई अवनीश कुमार ने बताया कि, इससे एक दिन पूर्व मोन और कैर गांवों में कुल 5 लाख 32 हजार 608 रुपये के 32 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए थे। जिसमें किसी भी उपभोक्ता ने अभी तक बकाया रुपया जमा नहीं किया है। उन्होने आगे बताया कि, विच्छेदन अभियान सभी पांच फीडरों चंदापुर, हलोर, हरदोई, पाराकला तथा डेपार मऊ पर निरंतर टीमों द्वारा चलाया जायेगा।
जिन बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन विच्छेदन किए जा चुके हैं, वे अपना बिल पावर हाउस में स्थित कार्यालय में जमा करवा कर अपना कनेक्शन पुन: जोड़वा सकते हैं। विद्युत बकाया धनराशि जमा किए बगैर कोई भी उपभोक्ता विद्युत का उपयोग करता हुआ पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर इस मौके पर पवन टीजी सेकंड, अशोक पटेल टीजी सेकंड, पंकज टीजी सेकंड, रवि श्रीवास्तव एसएचओ, बृजेंद्र सिंह लाइनमैन सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ