बड़ी खबर: एयर इंडिया का विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त पायलट की मौत

 

राहत व बचाव कार्य जारी

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: दुबई से 191 लोगों को लेकर आ रहा एयर इंडिया का विमान केरल के कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट कारीपुर एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया।

    आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक विमान रनवे से चलने के बाद घाटी में जा गिरा, और दुर्घटना का शिकार हो गया। प्लेन उड़ा रहे पायलट की मौत हो गई। हादसा के बाद राहत और बचाव के लिए टीमें पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद है।

    मिली जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट की उड़ान संख्या आई एक्स 1344 एयरप्लेन दुबई से शाम 4:45 पर उड़ा था, वहीं जानकारी के मुताबिक शाम को 7:41 पर लैंडिंग के वक्त प्लेन रनवे से फिसल कर घाटी में जा गिरा। फिलहाल घायलों और मृतकों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ