इरशाद अहमद
सिंहपुर/अमेठी: जनपद के तिलोई तहसील अंतर्गत सिंहपुर ब्लाक के लखनऊ सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित चिलौली गांव में एक युवक की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उक्त गांवों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करते हुए गांव के सभी आवागमन के रास्तों को बंद कर दिया गया है।
आपको बता दें कि, गांव पहुंचे एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी ने ग्रामीणों को निर्देशित किया है कि, वे अनावश्यक घर से बाहर कतई ना निकले तथा सोशल डिस्टेंस मास्क व सेनीटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। एसडीएम ने कोविड-19 के अनलॉक थर्ड के तहत जारी दिशानिर्देश की एडवाइजरी का पालन करते हुए ग्रामीणों को यह निर्देशित किया है कि, वे नियमों का उल्लंघन ना करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि, कंटेंटमेंट क्षेत्र में अपनी पूरी निगरानी रखें तथा आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति भी सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीणों को कहा है कि, अगर उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी है तो वह हमें फोन के माध्यम से अवगत कराएं, उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर लेखपाल वेद प्रकाश यादव मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ