जिले में कोरोना का संक्रमण तीन सैकड़े को पार, मंगलवार को आई रिपोर्ट में 18 लोग पाजिटिब

ब्यूरो रिपोर्ट
अम्बेडकर नगर: जिले में कोरोना का संक्रमण तीन सैकड़े को पार कर गया है।
    आपको बता दें कि, मंगलवार को आई रिपोर्ट में 18 लोग पाजिटिब पाये गये हैं। जिससे जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 308 हो गयी है। मंगलवार को 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। मृतकों की संख्या 12 हो गयी है। जिले में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 110 पर पंहुच गयी है। कोरोना का बढ़ता संक्रमण चिंता का विषय बना हुआ है। मौत के बढ़ रहे आंकड़ो से स्वास्थ्य विभाग में बेचैनी देखने हो मिल रही है। आये दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की हो रही मौत से सरकार का डण्डा भी पड़ रहा है। इसके बावजूद लोगों में कोरोना का डर देखने को नही मिल रहा है।
      सार्वजनिक स्थानों पर लोग भीड़ के साथ बिना मास्क के ही देखे जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग पुलिस के डर के कारण मास्क का प्रयोग कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ