अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग घायल, एक जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज लाया गया, इनमें एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

     आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव राजा कंसपुर के रहने वाले राघवेंद्र सिंह 30 पुत्र उदयभान सिंह बाइक लेकर महराजगंज की ओर आ रहे थे, बाइक में पीछे सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के जितेंद्र वर्मा 25 को बैठाकर कस्बे की ओर आ रहे थे, तभी गांव के पास मोड़ पर जैसे ही वह महराजगज के लिए मुड़े, महराजगंज की ओर से आ रही चार पहिया पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

     गांव के धीरेंद्र सिंह द्वारा तत्काल उन्हें सीएचसी महराजगंज पहुंचाया गया, राघवेंद्र सिंह को ज्यादा चोटे देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वही जितेन्द्र वर्मा का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ