रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवबकस का पुरवा मजरे डोमापुर में आज दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से लैस होकर हमला बोल दिया। जिसमें 2 महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी बुधई पुत्र रामआसरे ने आरोप लगाया कि, उनके परिवार से और पड़ोस के बबलू पुत्र राम दुलारे से हल्की फुल्की कहासुनी हुई थी। इस पर बबलू ने अपनी पत्नी सुमन, बेटी सुमित्रा और भाई सोनू के साथ मिलकर लाठी-डंडों से लैस होकर उन लोगों पर हमला बोल दिया, और जमकर पिटाई की। जिससे बुधई के लड़के प्रदीप पत्नी सुशीला पुत्री नीलम और बुधई को चोटे आई हैं।
पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी महराजगंज भेजा गया है।
मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ