बरहुंआ रिश्तेदारी गया सेमरहा गांव का 31 वर्षीय युवक निकला कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप।। Raebareli news ।।

 

सेमरहा गांव को भी घोषित किया जा सकता है कंटेंटमेंट जोन

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक क्षेत्र के बरहुआ गांव में रिश्तेदारी में आया 31 साल का एक युवक एंटीजन किट द्वारा किए गए टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। शेष 29 लोगों के नमूने नेगेटिव पाए गए। उधर दूसरी ओर इंदौरा गांव में भी आरडीपीआर टेस्ट करके 20 लोगों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनका परिणाम 72 घंटे बाद मिलेगा। 

     आपको बता दें कि, उपर्युक्त जानकारी देते हुए कोरोना नियंत्रण प्रभारी प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि, यह तय करना शेष है कि, सेमरहा और बरहुआं में किस गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाए, क्योंकि युवक सेमरहा गांव का रहने वाला है, और यहां बरहुआ रिश्तेदारी में आया था। तो सेमरहा को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाए या बरहुआ को। अधिकारियों द्वारा तय किए जाने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

     आज की टेस्ट टीम में विवेक सिंह, राजेश वर्मा, संतोष, इबरार आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ