शनिवार (22 अगस्त) को प्रातः 4 से पूर्वाह्न 10 बजे तक मिष्ठान्न की दुकान खोलने पर *DM* सहमत ---

 

मिर्जापुर । तीज व्रत के दूसरे दिन शनिवार  को लॉकडाउन के कारण दुकानों की बंदी रहती है जिसके चलते मिष्ठान्न खासकर जलेबी से उद्यापन की परंपरा को देखते हुए इन दुकानों के खोलने के संबन्ध में की गई मांग पर जिलाधिकारी श्री सुशील कुमार पटेल ने कहा कि वे इस पर विचार कर आदेश जारी करेंगे। डीएम ने दुकानों को खोलने की अवधि प्रातः 4 से 10 बजे तक ही रखने का मन्तव्य प्रकट किया।

    इस संबन्ध में जिला प्रशासन को एक पत्रक भी दिया गया जिसमें दूर-दराज से गंगा स्नान के लिए आने वाले वाहनों को रोकने से मुक्त करने का भी अनुरोध किया गया है। साथ ही किसी प्रकार की भोर में विद्युत कटौती न किए जाने की भी मांग शामिल है।


                          सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ