रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मंगलवार को क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में पंच दिवसीय त्योहार दीपावली अवकाश प्रारंभ की पूर्व संध्या पर इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए गए जिनमें कई तरह की झांकियां प्रस्तुत की गई।
आपको बता दें कि, बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियों में प्रमुख रूप से राम दरबार, लक्ष्मी गणेश, कुबेर, गोवर्धन पूजा तथा भाई दूज का प्रदर्शन किया गया जो की बहुत ही मनमोहक रहा। बच्चों द्वारा बड़े ही मनमोहक ढंग से नृत्य व गायन का प्रस्तुतीकरण भी किया गया, जिसे देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
छात्रों द्वारा पूरे विद्यालय परिसर को अपने बनाए हुए शिल्प-कला के माध्यम से सजाया गया था, जिसकी सभी ने भूरि-भूरी प्रशंसा की।
प्रधानाचार्य राजीव सिंह तथा उप-प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव के द्वारा लक्ष्मी-गणेश, कुबेर जी, राम, लक्ष्मण, सीता जी की पूजा एवं आरती की गई।
प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को दीपावली पर्व के महत्वं के बारे में बताया तथा ग्रीन दीपावली मनाने की अपील भी की। उन्होंने भगवान राम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, भगवान राम की कहानी हम सभी को आदर्श, मर्यादित, संयमित और सकारात्मक बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय के सभी कर्मचारियों में मिष्ठान वितरण करवाया गया तथा उपहार देकर सभी अध्यापक को अभिभावकों बच्चों एवं क्षेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली और भाई दूज की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
आप सभी को यश, वैभव और खुशहाली के पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की असीम कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
All team
(SK India news, website, YouTube channel)




0 टिप्पणियाँ