रजनीकांत अवस्थी
अमावा/रायबरेली: बृहस्पतिवार को अमावा ब्लॉक के घुराडीह स्थित स्वामी दयानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में दीपावली के उपलक्ष में विद्यालय में अंग्रेजी मीडियम के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया और अपने कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि, उनका जीवन इस रंगोली की तरह रंग बिरंगा हैं बस उन्हे अपने जीवन को रंगते रहना है, और एक ऐसा रंग बनाना है, जिससे समाज का कल्याण हो सके।
आपको बता दें कि, रंगोली प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर कक्षा चार के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी कक्षा अध्यापिका अमिता ने बताया कि, बच्चों ने रंगोली में समाज की जन्मदात्री स्वरूपा स्त्री का आकार देते हुए दीपक जलाकर यह संदेश दिया है कि, सम्पूर्ण दुनिया स्त्री से प्रकाशमान है। उन्होंने बताया कि, माध्यमिक स्तर पर कक्षा सात के छात्रों ने स्थान प्राप्त किया।
बच्चों ने बताया कि, क्लास टीचर दिव्या मैम उन्हें प्रेरित करती रहती है। उच्चमाध्यमिक स्तर की कक्षाओं में ग्यारह के बालक बालिकाओं ने स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मण्डल के रूप में अंग्रेजी मीडियम की प्रिंसिपल सीमा सिंह, इंचार्ज प्रशांत पाण्डेय और इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित कर रहे शिक्षक प्रदीप मौर्य ने बताया कि, बच्चों में बहुत उत्साह और ललक है हमें बस दिशा देना और हम एक अच्छे समाज का निर्माण करेंगे। सहयोगी शिक्षकों में आयुष विश्वकर्मा, अभिजीत सिंह, यशु, पूजा, आरती आदि उपस्थित रहे।
आप सभी को यश, वैभव और खुशहाली के पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की असीम कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
All team
(SK India news, website, YouTube channel)


0 टिप्पणियाँ