राजमार्ग 24बी पर ऊँचाहार पर यातायात हेतु रूट परिवर्तित।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जनपद रायबरेली में रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग 24बी पर ऊँचाहार में निर्माणाधीन रेल उपरगामी सेतु के सुपर स्ट्रक्चर में गर्डर लांचिंग के समय 02 सितम्बर 2020 तक रात्रि 11 बजे से प्रातः 04 बजे यातायात परिवर्तित किया गया है।

      आपको बता दें कि, इसी प्रकार नारदर्न रेलवे लखनऊ ने सुरक्षा कारणों की दृष्टिगत रखते हुए फैसला किया गया है कि, रायबरेली की तरफ से आने वाला यातायात दरियापुर से सलोन होते हुए रायबरेली प्रयागराज मार्ग में स्थित आलापुर होते हुए निकाला गया है, प्रयागराज से आने वाला यातायात आलापुर से सलोन होते हुए रायबरेली किया गया है, एवं कानपुर की ओर से आने वाला यातायात डलमऊ से मुंशीगंज-दरयापुर सलोन होते हुए आलापुर मोड कर निकाला गया है। 

     यह प्रक्रिया 29 अगस्त 2020 को दिन में अपरान्ह 1ः30 से 04ः30 तक और गर्डर लांचिंग से पूर्ण इसकी तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए, उक्त मार्गो पर 29 अगस्त के दिन प्रातः 9ः30 से सांय 06ः30 तक यातायात परिवर्तित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ