रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में पदाधिकारियों द्वारा जनपद रायबरेली के नवागंतुक जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से परिचय एवं स्वागत किया गया।साथ ही व्यापारिक समस्याओं के निराकरण हेतु मांग पत्र भी दिया गया।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने व्यापारी के हितों को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्रवाई करने एवं संगठन को सहयोग प्रदान करने का वचन दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिलाष चंद कौशल तथा जिला सह संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ व जिला प्रभारी राजेश अग्रवाल मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ