रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: शहर से लेकर कस्बों तक के बाजारों में गन्दगी सहित अनेक समस्याओं का सामना व्यापारी वर्ग को करना पड़ रहा है। सम्बन्धित विभागों से शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। अघोषित विद्युत कटौती से भी व्यापारियों को व्यापार करने में काफी दिक्कतें होती हैं।
आपको बता दें कि, नवांगत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से शिष्टाचार भेंट करने गये समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने भेंट वार्ता में व्यापारियों की समस्याओं, भ्रष्टाचार व उत्पीड़न की तरफ उनका ध्यानाकर्षित करते हुए कहा कि, व्यापारी वर्ग समाज से लेकर प्रशासन तक को सदैव सहयोग करता है, किन्तु उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं की जाती है। जिलाधिकारी ने व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष श्री रस्तोगी को आश्वासन दिया कि, समस्याओं का समाधान निश्चित रूप से किया जायेगा।
शिष्टाचार भेंट में मुख्य रूप से शत्रुघ्न पटेल, मो0 शाकिब कुरैशी, पवन अग्रहरि, संजय पासी, भौमेश स्वर्णकार, मो0 हलीम घोसी, भोला चैधरी, मो0 इमरान खान आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ