रजनीकांत अवस्थी
तिलोई/अमेठी: विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत इन्हौना स्थिति साधन सहकारी समिति पर उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वाहन पर किसानों को खाद न मिलने से होने वाली परेशानियों को देखते हुए स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने समिति के बाहर प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार इन दिनों किसानों को धान की फसल को खाद की बहुत आवश्यकता है। लेकिन क्षेत्र के विभिन्न समितियों में खाद न होने की वजह से किसान परेशान हो रहे है।इस समास्या को देखने हुए प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर इन्हौना साधन सहकारी समिति पर कांग्रेसी नेता मोहम्मद लतीफ, चौधरी वहाज अख्तर, राम कुमार गौतम, मोहम्मद शमीम, राजेश, सोहन, वसीम, करमचंद आदि ने प्रदर्शन किया।

0 टिप्पणियाँ