तीज पर जनता की मांग स्वीकार करने पर धन्यवाद!

मिष्ठान्न की दुकान सुबह 11 बजे तक खोलने के लिए DM को

महिलाओं के सुरक्षित गंगा स्नान के लिए IG को

मिर्जापुर । जनता की भावनाओं को पढ़ने में निपुण प्रशासनिक अधिकारियों को प्रबद्ध लोगों ने सराहा भी है और धन्यवाद भी दिया है।

शनिवार को मिष्ठान्न की दुकान खोलने का आदेश ही मिष्ठान्न जैसा

 दर असल तीज के कठिन व्रत के दूसरे दिन सौभाग्यवती महिलाएं गंगास्नान के बाद व्रत का उद्यापन जलेबी खाकर करती हैं । यह मेडिकल साइंस की दृष्टि से भी उचित बताया जाता है। वरना गले में खराश की समस्या आ जाती है। कोरोना काल में तो यह समस्या और भी भयानक हो जाती।

DM का निर्णय जनभावनाओं के अनुकूल

इस संबन्ध में जब शुक्रवार को DM श्री सुशील कुमार पटेल का ध्यान आकर्षित किया गया तो उन्होंने सौभाग्यवती महिलाओं के इस कठिन व्रत की तपस्या के अनुकूल निर्णय लिया और शनिवार को लॉकडाउन के कारण पूर्ण बंदी को कोरोना के पूर्ण सुरक्षात्मक पहलुओं की शर्त के साथ अनुमति दी। इस संबन्ध में ADM श्री यूपी सिंह ने भी इस मांग को तवज्जह दी और आदेश जारी कर दिया ।

IG श्री पीयूष कुमार श्रीवास्तव की तीसरी आंख सक्रिय

  तीज व्रत पर महिला घाटों पर उचक्कागिरी को ध्वस्त करने के लिए IG श्री श्रीवास्तव ने तीसरी आंख खोल दी। शुक्रवार को जब उनको इस संबन्ध में याद दिलाया गया तब परिक्षेत्र में अपने पूर्ण अनुभवों का प्रयोग करते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन के जिले के अधिकारियों को एलर्ट मुद्रा में रहने का आदेश तत्क्षण जारी किया ही और लोगों को काल-बैक कर यह आश्वासन दिया कि उचक्कों को पुलिस अपने एक्शन के चक्के के नीचे दबा देगी।

धन्यवाद

 स्थानीय नागरिकों ने उक्त प्रशासनिक अधिकारियों को Thanks कहा।

                          सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ