रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: अभी अभी हुई एक घटना में कोतवाली महाराजगंज क्षेत्र के दुसौती रोड पर नहर के पुल पास बाइक से घर लौट रहे एक युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके रोका और कट्टे की बट से उसके सर पर प्रहार कर दिया। उसके पास से मोबाइल और ₹5000 की नकदी छीनकर बदमाश भाग निकले।
आपको बता दें कि, सूचना मिलने पर कोतवाली महराजगंज पुलिस मौके की ओर रवाना हो गई है। घायल का नाम मीतेश कुमार 28 पुत्र राम मनोहर निवासी चंदापुर थाना महराजगंज जनपद रायबरेली का है। पुलिस मामले की छानबीन में लग गई।

0 टिप्पणियाँ