अशोक सिंह को जिला कोषाध्यक्ष और संजय श्रीवास्तव को जिला सचिव बनाए जाने पर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह।। Raebareli news ।।

 


जिला सचिव बनाये जाने पर कांग्रेसियो ने किया जोरदार स्वागत

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 2 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग पद दिए जाने पर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह उस समय देखने को मिला, जब दो मनोनीत पदाधिकारी डलमऊ पहुंचे। ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह को जिला कोषाध्यक्ष और संजय श्रीवास्तव को जिला सचिव बनाए जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।


   आपको बता दें कि, मंगलवार को जिला महासचिव संजय श्रीवास्तव और जिला कोषाध्यक्ष अशोक सिंह डलमऊ में स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे । वहां पर स्वागत सत्कार के लिए स्थानीय कार्यकर्ता पहले से ही मौजूद थे। कार्यालय पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला सचिव और कोषाध्यक्ष का जोरदार स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। जिला सचिव संजय श्रीवास्तव ने बताया कि, कांग्रेस पार्टी सदैव से गरीबों की मसीहा रही है, चाहे गरीबों के हक की लड़ाई रही हो, या फिर किसानों की समस्या हर कदम पर कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष करने में लगे रहे।

      इस मौके पर कांग्रेस कमेटी जिला सचिव संजय श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, पिछड़ा मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, पिंटू तिवारी, नगर अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, बाबु टेलर, राजू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ