रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: राष्ट्रीय सनातन महासभा के राष्ट्रीय सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी नेकहा है कि अभी हमें बहुत संघर्ष करना है भारतवर्ष में उन्होंने कहा अभी तो अयोध्या मुक्त हुआ है अभी हमें काशी मथुरा मुक्त कराना है उन्होंने कहा कि हमने सदियों तक संघर्ष किया है तब जाकर विजय प्राप्त हुई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राममंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह आम जनमानस की ताकत है जो सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वीकार की कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर था इसके लिए भारत के समस्त जनमानस को बहुत-बहुत बधाई जिन के सहयोग से आज अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर 5 अगस्त 2020 को भूमि पूजन के साथ शुरू होने जा रहा है उन्होंने कहा किअब वह शुभ घड़ी भी आ गई है जिसकी वर्षों से प्रतीक्षा की जा रही थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राममंदिर की आधारशिला रखने आ रहे हैं। अब हमारा काम समाप्त हो गया है, जिन्हें मंदिर निर्माण कराना है वह करें। उन्होंने जोर देते हुए राष्ट्रीय सनातन महासभा के राष्ट्रीय सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि अब हम काशी व मथुरा में डेरा डालेगें, वहां आंदोलन चलाएंगें। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम का मंदिर का निर्माण उन शहीदों के कारसेवकों को सच्ची श्रद्धांजलि है
उन्होंने कहा कि यह 30 अक्तूबर व 2 नवंबर 1990 की घटना जीवन भर हर भारत के सनातन हिंदू भाइयों को याद रहेगी यह घटना भारत का हर जनमानस याद रखेगा उन्होंने कहा सुबह का समय था अयोध्या में कारसेवकों की भीड़ जमा थी, तभी हनुमानगढ़ी के सामने शहीद गली मार्ग पर कारसेवकों पर गोलियां बरसाई गईं। इसमें कोठारी बंधु शहीद हुए, कई और रामभक्त शहीद हुए। हम सभी घायल हुए। यह घटना कारसेवकों को आक्रोशित करने वाली और भयावह थी।

0 टिप्पणियाँ