बछरावां पुलिस व आबकारी टीम ने तीन लाख चालिस हजार की अवैध नकली शराब बरामद कर, दो आरोपियों को भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

 बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा अवैध नकली शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    आपको बता दें कि, बछरावां पुलिस एवं आबकारी टीम के कुशल निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर बछरावां पुलिस द्वारा एक टाटा सफारी एवं एक महिंद्रा पिकअप में 82 पेटी अवैध नकली शराब एवं बोरियों में 424 बोतल बरामद की गई। पुलिस द्वारा हर्ष प्रताप सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी डिघौरा थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली, राजन जयसवाल पुत्र राजेश्वर जयसवाल निवासी सर्वोदय नगर थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

   वहीं मौके से सोनू पासी पुत्र रामनाथ पासी निवासी डिघौरा थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली, सुधाकर सिंह पुत्र अज्ञात निवासी जनपद प्रतापगढ़ गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह, उप निरीक्षक अनिल यादव, उप निरीक्षक अरशद नदीम, कांस्टेबल तौफीक खा, वेद त्रिपाठी, लोकेंद्र यादव, लवकुश यादव, अनुज कुमार एवं आबकारी टीम में कीर्ति प्रकाश पांडेय, हेड कांस्टेबल रामनाथ मौर्य, अजय कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह की संयुक्त टीम द्वारा लगभग 3 लाख 40 हजार रुपए कीमत की अवैध नकली शराब बरामद की गई है।

   इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, अवैध नकली शराब के कारोबारियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ